Admissions are closed for BBA/BCA, Only Few seats left for BJMC and B.Sc. Hons. Microbiology

Guest Lectures

Events


22.03.2021
**REPORT
Event Topic World Water Day
Category IMS-Greens
Date & Day 22nd March, 2021
Any URL NA

EVENT REPORT

Event Name: “World Water Day”

Date & Day: 22nd March, 2021,Monday

Guest/Trainer Name: NA

Designation/Organization: NA

Topic:World Water Day

Schedule Timing: 11:00pm onwards

Number of Students: 15 plus

Venue: City Forest

Budget Approved: NA

Total Expenditure: NA

 

 

पानी हमारे जीवन का एक बहुत ही जरूरी हिस्सा है. सफाई से लेकर अन्य कार्यों तक के लिए पानी का इस्तेमाल किया जाता है. हमारे हर दिन के जीवन में ये एक आत्यावश्यक भूमिका निभाता है और इस बात का मतलब केवल आप अपने आसपास होने वाली एक्टिविटी से ही लगा सकते हैं जैसे आज वैज्ञानिक दूसरे ग्रहों  पर जिस चीज़ की सबसे पहले खोज करते हैं वो पानी है क्योंकि हम धरती पर रहते हैं जिसका रंग नीला ही इसलिए है क्योंकि धरती के लगभग तीन चौथाई भाग में पानी है. ये बात अलग है इसमें 97% पानी खारा है और केवल 3% पानी पीने योग्य है, यहां तक कि मनुष्य के शरीर का 70 प्रतिशत हिस्सा पानी ही है और इसलिए कहा जाता है “जल ही जीवन है” और इसी को महत्व देते हुए हर साल 22 मार्च को दुनियाभर में “विश्व जल दिवस” मनाया जाता है.
 
आई एम एस गाज़ियाबाद यूनिवर्सिटी कोर्सेज कैंपस के बायोसाइंस विभाग के छात्रों ने निदेशक डॉ सपना राकेश के निर्देशन में 22 मार्च 2021 को विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में जल सरंक्षण को लेकर हिंडन नदी सिटी फारेस्ट गाज़ियाबाद में जागरूकता अभियान का आयोजन किया।अभियान संस्थान के छात्रों ने पोस्टर्स की मदद से आस पास के निवासियो को जल सरंक्षण की महत्ता से अवगत कराया और भविष्य के लिए जल को सरंक्षित करने के उपायों का सुझावों को सूचित किया।
हिंडन नदी पश्चिम उत्तर प्रदेश की मत्त्वपूर्ण धरोहर है जो लांखो लोगो की जीविका एवं पानी का मुख्य स्रोत है। यह यमुना की सहायक नदी भी है। अनेक अध्ययनो में पाया गया है कि इस नदी के पानी मे जहरीले कण जैसे लेड, कैडमियम, जिंक, कोबाल्ट, क्रोमियम, आयरन, एल्युमीनियम आदि काफी मात्रा में पाए जाते है जो खाध पदार्थो में पहुँचकर गंभीर बीमारियों को जन्म देते है।
 
जल सरंक्षण जागरूकता अभियान का उद्देश्य हिंडन नदी को पुनर्जीवित करने और इनकी मुख्य समस्या के बारे में जागरूकता फैलाने भी है क्योंकि नदी में ऑक्सीजन का लेवल जीरो के बराबर रह गया है जिससे बहुत से जीवधारी विलुप्त हो गए है।
 
Submitted By:                                    Submitted To:
Chairperson                                         Director

Students poster presentation on World Water Day March, 2021